Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छपरा20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छपरा पहुंचा BSF जवान मिथिलेश कुमार का शव।
- छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव निवासी थे
- साढ़े तीन साल पहले हुई थी शादी, ढाई साल का एक बेटा भी है
छपरा के उमधा गांव में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पदस्थापित BSF जवान मिथिलेश कुमार सिंह के शव पहुंचने से मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बिहार पुलिस से रिटायर्ड देवेंद्र सिंह के तीन पुत्रों में सबसे छोटे थे। हालांकि आधिकारिक तौर पर उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन परिजनों ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद उनकी 17 मार्च को अगरतला में मौत हो गई।
साढ़े 3 साल पहले हुई थी शादी, ढाई साल का है बेटा
मिथिलेश की शादी साढे 3 साल पहले दिघवारा थाना क्षेत्र के आमी गांव में हुई थी। उनका एक ढाई साल का पुत्र भी है। शुक्रवार की सुबह शव के पहुंचने से परिवार में मातम छा गया है। पूरे गांव का माहौल गमगीन है। देवेंद्र सिंह के घर पर गांव के लोगों की भीड़ शव पहुंचते ही उमड़ पड़ी है। मिथिलेश की पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
राजकीय सम्मान के साथ BSF जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जवान का शव पहुंचने के बाद अपर समाहर्ता डॉ. गगन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद सिंह के अलावा मुफस्सिल थानाध्यक्ष दयानंद सिंह और सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल पदाधिकारी पहुंच गए हैं।