- Hindi News
- Local
- Bihar
- Nitish Kumar Address On Bihar Day (Diwas) Update; CM Congratulates People Of Bihar On States
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पटना3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीतीश कुमार ने जनता को दिया बिहार दिवस का संदेश।
बिहार दिवस पर CM नीतीश कुमार ने VC के जरिए लोगों को बधाई दी। उन्होंने ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा का विकास किया जा रहा है, प्रदेश को गौरवशाली इतिहास तक पहुंचाना है। इससे बिहार के साथ-साथ देश का भी विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नई पीढ़ी को एक-एक चीज बताना शिक्षा विभाग का काम है। सभी के स्वास्थ्य पर सरकार ध्यान दे रही है। कई अस्पतालों का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों को लोक सेवा अधिकार के तहत सर्टिफिकेट और जानकारी मिल रही है।

CM नीतीश कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट करते शिक्षा मंत्री विजय चौधरी।
सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं की इच्छा पर शराबबंदी लागू किया गया। इस कानून से बिहार में महिला उत्पीड़न का केस कम हुआ है। वहीं, उन्होंने कहा कि हर सरकारी कार्यक्रम में राज्य का गीत जरूर होना चाहिए। सभी अधिकारियों और जिलों के DM को स्पष्ट कहा कि याद रख लें सभी सरकारी कार्यकम में राज्य गीत जरूर बजना चाहिए। इससे लोगों का अपने प्रदेश से जुड़ाव होगा। ‘जल-जीवन-हरियाली’ थीम के साथ इस बार बिहार दिवस पर ज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम से दूरी बनाई गई है। ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मात्र 200 लोगों को आमंत्रित किया गया। राज्य के सभी डीएम भी VC के जरिए जुड़े रहें। उन्होंने जिले से संबंधित अपनी बातें कही।

बिहार दिवस पर ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए लोग।
CM ने और क्या कहा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार दिवस का मतलब बिहार को विकसित करना है, बिहार ने 109 साल पूरे कर लिए हैं। 22 मार्च 2012 को बिहार दिवस मनाने की शुरुआत की गई। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत में बिहार गान बजे। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। देश और दुनिया में कोरोना फिर से बढ़ रहा है। नियमों का पालन कर हम इसे बिहार में बढ़ने से रोक सकते हैं। जलजीवन हरियाली अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। हमलोग ऐड के जरिए प्रचार नहीं करते हैं। सिर्फ काम करने में विश्वास करते हैं।
पोस्टर के जरिए राजद ने साधा निशाना
उधर, राजद ने पोस्टर के माध्यम से नीतीश सरकार पर हमला बोला है। NDA सरकार के मुखिया को महाभारत का धृतराष्ट्र बताया गया है। बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर CM नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पोस्टर में विधानसभा के आगे नीतीश कुमार की तस्वीर लगी है, उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है।