Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सोनुआ(चाईबासा)एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।
सोनुआ-लोढाई मेन रोड के पनसुआं गांव के पास सोमवार को एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 22 लोग घायल हो गए। पनसुआं गांव में लगे साप्ताहिक हाट से लोग इस वाहन में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
दरअसल, पनसुआं गांव के पास तीखे मोड़ पर ड्राइवर ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन सड़क से किनारे नीचे की ओर उतर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन एक चट्टान और पेड़ से टकराकर रुक गया। वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को सोनुआ अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का सोनुआ में इलाज चल रहा है।