Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रांची21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
झारखंड का मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। इसे लेकर मौसम विभाग की तरफ स येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची के मौसम में परिवर्तन की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।
इसके कारण राज्य के उत्तर-पश्चिम भागों में जहां हीट वेब चलने की संभावना है तो राज्य के उत्तर पूर्वी व दक्षिण भागों में गर्जन के साथ वज्रपात व बारिश के आसार है। इन इलाकों में 40 की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसार हैं। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है
इन जिलों में बारिश के आसार
रांची, संताल के देवघर, धनबाद, ,दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सायकेला-खरसांवा और सिमडेगा में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में चल सकती है लू
वहीं पलामू, गढवा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके कारण इन जिलों में लू चल सकती है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दिन में दस बजे के बाद लोग घरों बिना कारण न निकलें। बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें। साथ गर्मी से अपने बचाव के सारे उपाय साथ रखें।
42.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच मेदिनीनगर का तापमान
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर का रिकार्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।