- Hindi News
- Business
- EPFO ; EPF ; PF ; Corona ; COVID 19 ; 13.36 Lakh New Members Joined EPFO In January, 62.49 Lakh People Added So Far This Year
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जनवरी 2020 में 13.36 लाख जुड़े हैं, जो जनवरी 2021 से 24% से ज्यादा है। इससे पता चलता है कि अब देश में फिर से रोजगार बढ़ने लगा है। इससे पहले दिसंबर 2020 में 12.54 लाख नए सदस्य जुड़े थे। 2020-21 में अब तक कुल 62.49 लाख नए सदस्य EPFO से जुड़े हैं।
महिला सदस्य 30% बढ़ी
सबसे ज्यादा नए लोग महाराष्ट्र में खुले उसके बाद हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में नए रोजगार के अच्छी-खासी तेजी दर्ज की गई। नए सब्सक्राइबर्स में महिलाओं की संख्या 2.61 लाख है। यह करीब 30% है। सबसे ज्यादा कंप्यूटर एंड आईटी सेक्टर में नौकरी आई हैं। उसके बाद इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल सेक्टर में नौकरी में दिसंबर 2020 के मुकाबले 40% तक उछाल आया है।
वित्त वर्ष 2019-20 में 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े
EPFO के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल-अक्टूबर 2020 में कुल 39.33 लाख नए सब्सक्राइबर संगठन से जुड़े हैं। EPFO में हर महीने औसतन 7 लाख नए मेंबर जुड़ते हैं। EPFO की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में EPFO के साथ 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े। इससे पिछले वित्त 2018-19 के दौरान यह आंकड़ा 61.12 लाख का रहा था।
2018 से EPFO जारी कर रहा आंकड़े
EPFO अप्रैल, 2018 से नए सदस्यों के आंकड़े जारी कर रहा है। इसके लिए सितंबर, 2017 से आंकड़ों को शामिल किया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक सितंबर, 2017 से अप्रैल, 2020 के बीच शुद्ध रूप से नए सदस्यों या सब्सक्राइबर्स की संख्या 1.75 करोड़ रही। EPFO के साथ सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान शुद्ध रूप से 15.52 लाख नए नोमिनेशन हुए थे।