Spread the love
- Hindi News
- Tech auto
- From Creta, Innova To Thar, These Are The Top 10 Most Sold Diesel Cars In Feb 2021
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद से, डीजल कारों की लोकप्रियता पहले की तुलना में सिकुड़ गई थी और कई कारणों से उनका उपयोग केवल कुछ सेगमेंट तक सीमित हो गया था -जिसमें एक वजह यह भी थी कि डीजल वैरिएंट को नए और कड़े नियमों के अनुसार अपग्रेड करना कंपनियों के लिए फायदे का सौदा नहीं था।
हालांकि, कुछ कार कंपनियों ने अभी भी डीजल कारों पर अपना विश्वास बनाए रखा और प्रीमियम सेगमेंट में तेजी के कारण उन्हें समय के साथ अपग्रेड भी किया। नीचे देखें पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकी डीजल कारों की लिस्ट…
लिस्ट में टॉप पर रही क्रेटा
- फरवरी 2021 में हुंडई ने देश में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा के कुल 12,428 यूनिट बेचे, गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से 7,558 डीजल जबकि बाकी 4,870 पेट्रोल यूनिट थीं।
- आंकड़े बताते हैं कि टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पिछले महीने घरेलू बाजार में दूसरा सबसे अधिक बिकने वाली डीजल कार रही। फरवरी में कंपनी ने कुल 6,018 इनोवा क्रिस्टा बेची। जिसमें 5,886 डीजल और 137 पेट्रोल यूनिट थीं।
- महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बोलेरो के सौजन्य से तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। कंपनी ने बोलेरो के कुल 4,843 यूनिट बेचीं। स्कॉर्पियो 3532 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही। दोनों एसयूवी सिर्फ डीजल इंजन में पेश की जाती हैं।
- किआ सोनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी देश में पांचवीं सबसे अधिक बिकने वाले डीजल कार रही। फरवरी 2021 में सोनेट की 3,397 डीजल और 4,600 पेट्रोल यूनिट बिकीं। कुल मिलाकर कंपनी ने पिछले महीने 7,997 सोनेट बेचीं। वहीं किआ ने इसी अवधि में कुल 8,305 सेल्टोस भी बेची, जिसमें 3,150 डीजल और 5,155 पेट्रोल यूनिट थीं। दोनों ही एसयूवी की बिक्री में पेट्रोल वैरिएंट का ज्यादा योगदान रहा।
- सातवें स्थान पर महिंद्रा थार ने जगह बनाई। पिछले महीने 2228 डीजल और 614 पेट्रोल थार बेची। जबकि टोयोटा फॉर्च्यूनर, टाटा हैरियर और फोर्ड इकोस्पोर्ट क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर रही।
फरवरी 2021 में सबसे ज्यादा बिकी हैं ये 10 डीजल कारें
टॉप-10 डीजल कार | डीजल सेल्स | पेट्रोल सेल्स | कुल | |
1. | हुंडई क्रेटा | 7,558 | 4,870 | 12,428 |
2. | टोयोटा इनोवा | 5,886 | 132 | 6,018 |
3. | महिंद्रा बोलेरो | 4,843 | 0 | 4,843 |
4. | महिंद्रा स्कॉर्पियो | 3,532 | 0 | 3,532 |
5. | किआ सोनेट | 3,397 | 4,600 | 7,997 |
6. | किआ सेल्टोस | 3,150 | 5,155 | 8,305 |
7. | महिंद्रा थार | 2,228 | 614 | 2,842 |
8. | टोयोटा फॉर्च्यूनर | 2,030 | 23 | 2,053 |
9. | टाटा हैरियर | 2,030 | 0 | 2,030 |
10. | फोर्ड इकोस्पोर्ट | 1,948 | 1,223 | 3,171 |
बिक्री के आंकड़े फरवरी 2021 के |
खबरें और भी हैं…