Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘साइना’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ रिलीज हुई है। परिणीति एक बैंकर से एक्टर बनी थीं। उन्हें शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन के तौर पर देश में इंट्रोड्यूस किया गया था। लेकिन, बॉलीवुड में डेब्यू करने के कुछ सालों बाद परिणीति ने एक बयान में कहा था कि वे अपनी कजिन प्रियंका को अपना ‘रोल मॉडल’ नहीं मानती हैं। उनका यह बयान एक बार फिर सामने आया है और वायरल भी हो रहा है।
परिणीति ने 2011 में रिलीज हुई ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे ‘इशकजादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’ और ‘हसी तो फसी’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। ‘संदीप और पिंकी फरार’ से पहले परिणीति की ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ रिलीज हुई थी। परिणीति के अलावा ‘संदीप और पिंकी फरार’ में अर्जुन कपूर भी लीड रोल में हैं।
प्रियंका मेरी ‘रोल मॉडल’ नहीं हैं
परिणीति के वायरल हो रहे इंटरव्यू में जब उनसे सवाल पूछा गया था कि क्या प्रियंका चोपड़ा उनकी ‘रोल मॉडल’ और इंडस्ट्री में उनकी ‘मेंटर’ हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, वह मेरी ‘रोल मॉडल’ नहीं हैं। वास्तव में कोई भी एक्ट्रेस मेरी ‘रोल मॉडल’ नहीं है। इस प्रोफेशन में आप किसी अन्य व्यक्ति की तरह अपना करियर बनाने का लक्ष्य नहीं रख सकते हैं। मैं अलग-अलग लोगों से अलग-अलग चीजों के लिए प्रेरित हो सकती हूं। हां जब मुझे कुछ डाउट होता है, तो मैं उन्हें कॉल करती हूं और वे हमेशा मेरी हेल्प भी करती हैं।
मुंबई में मैं किसी को जानती भी नहीं थी
परिणीति ने बताया था कि वे एक बैंकर बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने लंदन में अपनी पढ़ाई पर 50 लाख खर्च भी किए थे। जब उन्हें नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने मुंबई आने का फैसला किया था। परिणीति ने कहा था, ” मैंने मुंबई का टिकट इसलिए कराया था, क्योंकि इस शहर का टिकट दिल्ली से सस्ता था। हालांकि, मुंबई में मैं किसी को जानती भी नहीं थी।”
प्रियंका हमेशा मेरी मदद के लिए खड़ी रहती हैं
परिणीति ने 2012 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रियंका हमेशा उनकी मदद के लिए खड़ी रहती हैं। उन्होंने कहा था, “मैं उनके साथ प्रतिस्पर्धा में होने के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं। उन्हें इस इंडस्ट्री में एक दशक से भी ज्यादा समय हो गया है। मेरे डेब्यू करने के बाद हमारा रिश्ता और भी मजबूत हुआ है। मैं उन्हें कोई भी चीज पूछने के लिए कभी भी कॉल कर लेती हूं।”