Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सरैया18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- पुलिस ने तस्कर की पत्नी व पुत्र काे कर लिया गिरफ्तार
- 16 लीटर देसी शराब भी जब्त की, पांच नामजद व एक दर्जन अज्ञात पर प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के चकबाजो गांव में रविवार काे शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणाें ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। करीब 7 पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज सीएचसी में कराया गया। दारोगा आर बी यादव के बयान पर उत्पाद अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस कर्मी पर हमला करने आदि धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिसमें मजनू सहनी, मुख्तार सहनी, रामचन्द्र सहनी, विकास सहनी, जानकी देवी सहित एक दर्जन अज्ञात को अाराेपित किया गया है। बताया गया कि शराब तस्करी की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मजनू सहनी के घर पर छापेमारी की। भनक लगते ही मजनू फरार हाे गया। इस दाैरान 16 लीटर देसी शराब जब्त करते हुए मजनू सहनी के पुत्र विकास सहनी और पत्नी जानकी देवी को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस जब लौटने लगी, तब गांव के ग्रामीणाें ने हमला कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को किसी तरह थाना लाया गया। विदित हाे कि शनिवार की देर रात मजनू सहनी के घर पर छापेमारी करने गए दारोगा उमेश्वर प्रसाद सिंह व पुलिस कर्मी को बंधक बना लिया गया था।
काफी मशक्कत के बाद सभी बिना कार्रवाई बैरंग वापस लौट गए थे। एसडीपीअाे सरैया राजेश कुमार ने बताया कि शराब की बिक्री की सूचना पर पुलिस छापेमारी करने गई थी। लाेगाें ने पुलिस पर हमला कर दिया। कुछ पुलिस कर्मी चाेटिल हैं। दाे लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया है।