Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतबरवा (पलामू)4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतक ने मौत के पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसे पहने गए शर्ट के पॉकेट से बरामद किया गया।
पलामू में एक बुजुर्ग ने सुसाइड कर लिया। जिस इकलौते बेटे को लाड़ प्यार से पाला था, उसी ने ऐसी हालत कर दी कि 70 साल के बुजुर्ग को आत्महत्या करना पड़ा। मामला सतबरवा थानाक्षेत्र के खामडीह गांव के नावाटोली टोला का है। मृतक शम्भू सिंह को बेटा-बहु प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर उन्होंने फांसी लगा अपनी जान दे दी। मृतक के पॉकेट से मिले सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार बेटा-बहु को बताया है।
अपने मकान के छत में निकले छड़ से लटक कर शंभू सिंह ने फांसी लगा ली। बुधवार को सतबरवा पुलिस की मौजूदगी में शव उतारा गया। नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर बुजुर्ग ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक ने मौत के पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसे पहने गए शर्ट के पॉकेट से बरामद किया गया। इसमें लिखा है कि उनके साथ बेटा-बहु मारपीट करते थे। रोज-रोज के झगड़े से तंग आ गए हैं। मंगलवार की रात भी उनके साथ कहासुनी हुई थी।
पोस्टमाॅर्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया गया। मृतक की पत्नी धानो देवी ने बताया कि पति उसके साथ एक ही खाट पर सोए हुए थे। सुबह में खाट पर से गायब मिले। थाना प्रभारी कर्मपाल कुमार नाग ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बेटा-बहु के साथ कहासुनी और अन्य मामलों की भी जांच होगी।