- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Ranchi Coronavirus Outbreak Live | Corona Virus Cases In Jharkhand Ranchi Jamshedpur Dhanbad (COVID 19) Cases Death Toll Latest News And Updates
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रांची/धनबाद/झारखंड32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हजारीबाग के कटकमदाग ब्लॉक के बानादाग में लगने वाले साप्ताहिक संडे बाजार में लोगों को मास्क वितरण किया गया।
राज्य में रविवार काे फिर 788 मरीज मिले। इनमें 446 रांची के हैं। 8 लाेगाें की माैत भी हुई। मृतकाें में 5 रांची, 2 धनबाद और एक बाेकाराे के हैं। शनिवार काे राज्य में कुल 19,741 लाेगाें की जांच हुई थी, जिनमें 873 मरीज मिले थे, जबकि रविवार काे 12,072 सैंपल की जांच में ही 788 मरीज मिले। यानी संक्रमण दर बढ़कर 6.52 फीसदी हाे गई।
इधर, वैक्सीन की कमी काे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने साेमवार काे सभी 14 निजी अस्पतालाें में वैक्सीनेशन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में अगले आदेश तक लाभुकाें काे सिर्फ वैक्सीन का दूसरा डाेज लगाने का निर्देश दिया गया है।
BAU दो दिनों के लिए सील
रविवार काे रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 94, बाेकाराे में 48, दुमका में 43, धनबाद में 27, जामताड़ा में 19, साहिबगंज में 17 और काेडरमा में 15 मरीज मिले। वहीं, 149 लाेग स्वस्थ भी हुए, जिनमें रांची के 53 लाेग हैं। इधर, रांची स्थित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (BAU) मुख्यालय भवन को सोमवार व मंगलवार दो दिनों के लिए सील किया गया है। यहां तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीज सभी नियंत्रक शाखा के पदाधिकारी सह कर्मचारी हैं।

सदर अस्पताल में रविवार को टीका केंद्र पर लगा ताला।
धनबाद के 18 केंद्रों में नहीं लगे टीके
वहीं, राज्य में कोवैक्सीन और धनबाद में काेवैक्सीन के साथ काेविशील्ड की भी कमी हाे गई है। पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं हाेने के कारण रविवार को निर्धारित 38 केंद्राें की बजाय मात्र 20 केद्राें पर ही टीकाकरण हाे पाया। अधिकतर केंद्राें पर टीकाकरण बंद हाेने के कारण लाेगाें काे निराश लाैटना पड़ा। कुछ सेंटराें पर पहुंचे लाेगाें काे वैक्सीन खत्म हाेने की जानकारी दी गई ताे उन्होंने हंगामा भी किया। DRCMHO डाॅ. विकास कुमार राणा ने बताया कि मुख्यालय से वैक्सीन मांगी गई थी, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद दुमका से वैक्सीन मांगी गई। दुमका से देर रात छह हजार वायल व बाेकाराे से एक हजार वायल वैक्सीन मिली।
टाटानगर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पहुंचे परिवहन सचिव, मास्क नहीं पहनने पर सात बसों का परिचालन अगले आदेश तक रोका
इधर, झारखंड के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के. रविकुमार ने रविवार को मानगो बस स्टैंड और टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने मानगो बस स्टैंड पर दर्जनों बसों में ड्राइवर-खलासी और यात्रियों के बीच मास्क की जांच की। मास्क नहीं पहनने पर फटकार भी लगाई। साथ ही 7 बस को ब्लैक लिस्ट कर परिचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। दोबारा पकड़े जाने पर परमिट रद्द करने की चेतावनी दी। गौरतलब हो कि बस संचालकों को बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बिना मास्क पहने यात्री नहीं बैठाने, बिना सैनिटाइजेशन के बस नहीं चलाने का निर्देश दिया गया है।