Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बेगूसराय7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- घटना बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव की है
- दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
बेगूसराय में मिट्टी की पुरानी दीवार गिरने से 2 मासूम बच्चे उसमें दब गए। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटे मंझनपुर ज्ञान टोल वार्ड नंबर 1 पोखरिया गांव की है। मंगलवार दोपहर दोनों बच्चे अपने घर के बगल में खेल रहे थे, तभी अचानक 7 फीट ऊंची दीवार भड़भड़ा कर दोनों गिर गई। दीवार गिरते ही वहां अफरतफरी मच गई। आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि बच्चे दीवार के नीचे दबे हैं। इसके बाद आननफानन में दोनों अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दीवार गिरने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों के शवों का पोस्टामार्टम करवाया जा रहा है। मृतकों की पहचान अशोक सदा के पुत्र सुमित कुमार (5) और मुकेश सदा के पुत्र गिरीश कुमार(7) के रूप में की गई है।
मृतक गिरीश कुमार की मां नीतू देवी ने बताया कि दोनों बच्चे घर के बगल में खेल रहे थे। इसी दौरान फूस से बने पुराने घर की दीवार (मिट्टी से बनी) गिर गई। इसमें दोनों चचेरे भाइयों की जान चली गई। सुमित तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था, जबकि गिरिश चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था।