Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जमशेदपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कारोबारी को गोली मारने के बाद मौके से पिस्टल लेकर भागते बदमाशों की तस्वीर CCTV में कैद हो गई।
उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती स्थित मंगल कॉलोनी में सोमवार दोपहर स्क्रैप कारोबारी मोती चंद्र गुप्ता (58) को दो बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी। गोली कारोबारी के बाएं पैर में लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को MGM अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। मोती चंद्र गुप्ता ने मंगल कॉलोनी में ही रहने वाले आकाश नामक बदमाश पर उसे रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने का आरोप लगाया। घायल सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती के रहने वाले हैं।
कारोबारी को गोली मारने के बाद मौके से पिस्टल लेकर भागते बदमाशों की तस्वीर CCTV में कैद हो गई है। इधर, घटना की सूचना पाकर सिटी SP सुभाष चंद्र MGM अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की। सिटी SP ने बताया कि रंगदारी नहीं देने पर गोली मारी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल ने बताया कि मंगल कॉलोनी में उनका प्लास्टिक का गोदाम है। आकाश पिछले कई दिनों से रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को MGM अस्पताल पहुंचाया।
15 दिनों पूर्व ही आकाश ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आकाश अपने एक साथी के साथ उसके गोदाम पहुंचा। पिस्तौल खरीदने के लिए आकाश ने उससे रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर आकाश ने दो राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली उनके पैर में लगी। घटना के बाद आकाश और उसका साथी मौके से भाग निकला।