- Hindi News
- Sports
- 7 year old Drishti Jaiswal Guinness World Record In Gymnastics Front Walker Gujarat Girl Record
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नवसारीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
7 साल की एथलीट दृष्टि जायसवाल रोज दिन में 3 बार जिम्नास्टिक की प्रैक्टिस करती हैं। यह बात उनकी मां ने कही।
गुजरात की एक 7 साल की बच्ची ने इतिहास रच दिया है। एथलीट दृष्टि जायसवाल ने जिम्नास्टिक फ्रंट वॉकर में वर्ल्ड रिकॉर्ड की दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने एक मिनट में 64 बार फॉरवर्ड वॉकओवर किया। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
हालांकि, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक 22 साल के एथलीट के नाम था। गुलाटियां मारने को जिमनास्टिक्स में फ्रंट वॉकओवर कहते हैं।
दिन में 3 बार प्रैक्टिस करती हैं दृष्टि
नवसारी की रहने वाली द्रष्टि 4 साल से शहर के मद्रेसा हाई स्कूल में जिम्नास्टिक की ट्रेनिंग ले रही हैं। दृष्टि की इस उपलब्धि पर उनकी मां ट्विंकल का कहना है कि वह रोज दिन में 3 बार जिम्नास्टिक की प्रैक्टिस करती है।