- Hindi News
- International
- Coronavirus Outbreak Vaccine Latest Update; USA Brazil Russia UK France Germany Cases And Deaths From COVID 19 Virus
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जर्मनी में कोरोना के बढ़ते कहर की वजह से लॉकडाउन 18 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। जर्मन चांसला एंजेला मर्केल ने कहा कि यहां हालात फिलहाल ठीक नहीं हैं। वायरस पर काबू पाने के लिए सख्त पाबंदियां लगाए जाने की जरुरत है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए ईस्टर की छुटि्टयों के दौरान लोग 5 दिन तक घर पर ही रहें। उन्होंने कहा कि जर्मनी के सभी 16 राज्यों के लीडर्स को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सख्त कदम उठाने के लिए कहा गया है। इकोनॉमी को पटरी लाने के लिए अनलॉक की प्रोसेस को लागू करने के फैसले को फिलहाल टाल दिया गया है।
वहीं, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बीते हफ्तों में कोरोना की वजह से होने वाली मौतों पर चिता जताई है। मारिया वेन करखोवे ने कहा कि पिछले 6 हफ्तों से लगातार मौत का आंकड़ा कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन पिछले हफ्ते इसमें बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। नए केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसी वजह से मौतों में भी वृद्धि देखी जा रही है। यह हमारे लिए चिंता का विषय है।
ब्रिटेन में गैर-जरूरी विदेश यात्रा पर बैन की तैयारी
ब्रिटेन अब गैर-जरूरी विदेश यात्रा पर बैन लगाने की तैयारी में है। यह नियम अगले सोमवार से लागू हो सकता है। इसके जून के अंत तक लागू रहने की उम्मीद जताई जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इसका पालन न करने पर करीब 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
दुनिया में 12.42 करोड़ मरीज
दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 4.05 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 7 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई। दुनिया में अब तक 12.38 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 10.02 करोड़ लोग रिकवर हुए और 27.35 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.12 करोड़ मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 30,521,765 | 555,314 | 22,754,252 |
ब्राजील | 11,998,233 | 294,115 | 10,449,933 |
भारत | 11,646,081 | 160,003 | 11,151,468 |
रूस | 4,456,869 | 95,030 | 4,069,395 |
UK | 4,296,583 | 126,155 | 3,673,211 |
फ्रांस | 4,282,603 | 92,305 | 279,646 |
इटली | 3,376,376 | 104,942 | 2,699,762 |
स्पेन | 3,212,332 | 72,910 | 2,945,446 |
तुर्की | 3,013,122 | 30,061 | 2,825,187 |
जर्मनी | 2,670,000 | 75,270 | 2,415,200 |
(ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।)