- Hindi News
- Tech auto
- 2021 RE Interceptor 650 & Continental GT650 Launched At Starting Price 3.17 Lakh, Know All You Need To Know
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रॉयल एनफील्ड ने आखिरकार भारतीय बाजार में 2021 इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT650 को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 3.17 लाख रुपए से 3.58 लाख रुपए तक है। कंपनी ने नए मॉडल में कई नए कलर ऑप्शन जोड़े है, जो इसे पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। चलिए जानते हैं नए मोटरसाइकिल में क्या नया…
2021 इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT650 में क्या नया
इंटरसेप्टर 650 में दो नए सिंगल-टोन पेंट ऑप्शन – कैन्यन रेड और वेंचुरा ब्लू और दो नए डुअल-टोन पेंट ऑप्शन – डाउनटाउन ड्रैग और सनसेट स्ट्रिप मिलते हैं। ऑरेंज क्रश और बेकर एक्सप्रेस कलर ऑप्शन पिछले मॉडल के सामन ही हैं। ग्लिटर एंड डस्ट (क्रोम) ऑप्शन को थोड़ा अपडेट करके इसे ‘मार्क टू’ नाम से रेंज में जोड़ा गया है। 2021 इंटरसेप्टर 650 में मार्क थ्री, रेविशिंग रेड और सिल्वर स्पेक्टर कलर को बंद कर दिया गया है।
कॉन्टिनेंटल GT650 की बात करें तो इसमें अब एक नया सिंगल-टोन कलर ऑप्शन ‘ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन’ और दो नए डुअल-टोन पेंट ऑप्शन – डक्स डिलक्स और वेंचुरा स्टॉर्म मिलता है। रॉकर रेड कलर को यहां दोबारा पेश किया गया है, और मिस्टर क्लीन (क्रोम) ऑप्शन को अपडेट किया गया है। अन्य सभी पेंट ऑप्शन बंद कर दिए गए हैं।

2021 कॉन्टिनेंटल GT650
इंटरसेप्टर 650 में अब सिंगल-टोन कलर ऑप्शन में ब्लैक-आउट रिम और मडगार्ड मिलते हैं, जो पहले सिर्फ ऑरेंज क्रश के साथ डुअल टोन कलर तक सीमित था। आरई 650 ट्विन पर अलॉय व्हील्स और ट्रिपर नेविगेशन की पेशकश नहीं की जाती है, हालांकि निर्माता उन्हें बहुत जल्द ऑफिशियल एक्सेसरीज के रूप में पेश करेंगे।

2021 इंटरसेप्टर 650
2021 इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT650: भारत में कीमत
कलर | 2021 इंटरसेप्टर 650 | 2021 कॉन्टिनेंटल GT650 |
सिंगल टोन | 3.17 लाख रु. | 3.34 लाख रु. |
डुअल टोन | 3.25 लाख रु. | 3.43 लाख रु. |
क्रोम | 3.40 लाख रु. | 3.58 लाख रु. |
नोट- सभी ऑनरोड कीमतें हैं |
इंजन में कोई बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है
इंटरसेप्टर 650 के इंजन में किसी तरह के बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 648 सीसी, एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 7250 आरपीएम पर 47 बीएचपी का पावर और 5250 आरपीएम पर 52 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है, जिसमें एक स्लिपर क्लच को स्टैंडर्ड रूप में मिलता है।