- Hindi News
- Tech auto
- Itel Launches Four New Android TVs In India, Starting Price 16999 Rupees, See Which Is Better For You
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- फिलहाल कंपनी ने 4K टीवी की कीमत का ऐलान नहीं किया है
- सभी में 24W का साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मिलेगा
आईटेल ने भारत में अपने टीवी पोर्टफोलिया का विस्तार करते हुए बाजार में चार नए टीवी लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें G-सीरीज के तहत लॉन्च किया है। टीवी कई एडवांस्ड फीचर्स और कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। टीवी 32 इंच से 55 इंच तक के साइज ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें दो 2K और दो 4K मॉडल शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपए है।
आईटेल का कहना है कि इसे पूरी तरह से भारत में बनाया गया है और खास तौर से टियर-3 शहरों के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो प्रीमियम स्मार्ट टीवी में अपग्रेड होने चाहते हैं।
आईटेल स्मार्ट टीवी में क्या है खास

कनेक्टिविटी के लिए इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई, एचडीएमआई पोर्ट, यूएसूबी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलता है।
- कंपनी का कहना है कि नए स्मार्ट टीवी सुपीरियर टेक्नोलॉजी से लैस है, जैसे कि 4K अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले विद 400 निट्स ब्राइटनेस, 24 वॉट स्टीरियो साउंड विद डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट और फ्रेमलेस डिजाइन।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई, एचडीएमआई पोर्ट, यूएसूबी पोर्ट और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलता है। मॉडल वाइज इसमें 2 जीबी तक की रैम और 8 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा।
- कंपनी का कहना है कि सभी टीवी बिल्ट-इन स्टेब्लाइजर सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बोलकर 4 लाख से ज्यादा मूवी और शोज को सर्च किया जा सकता है।
- टीवी में बिल्ट-इन क्रोम कास्ट का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स अपना पसंदीदा कंटेंट टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। इसमें 5 हजार से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, डिज्नी हॉट स्टार और यूट्यूब शामिल हैं।
आईटेल स्मार्ट टीवी: मॉडल वाइज बेसिक स्पेसिफिकेशन
मॉडल | G3230IE | G4330IE | G4334IE | G5534IE |
साइज | 32″ | 43″ | 43″ | 55″ |
डिजाइन | फ्रेमलेस | |||
डिस्प्ले टाइप | HD ready | FHD | 4K UHD | 4K UHD |
रेजोल्यूशन | 1366*768 पिक्सल | 1920*1080 पिक्सल | 3840*2160 पिक्सल | 3840*2160 पिक्सल |
रिफ्रेश रेट | 60Hz | |||
पैनल ग्रेड | A+ | |||
स्पीकर/ऑडियो | 24W(2*12W) (डॉल्बी ऑडियो) | |||
ओएस | एंड्रॉयड 9 पाई | |||
गूगल फीचर | प्ले स्टोर, गूगल असिस्टेंट, क्रोमकास्ट | |||
मेमोरी | 1GB+8GB | 2GB+8GB | ||
कनेक्टिविटी | वाई-फाई, ब्लूटूथ, एचडीएमआई, मिनी एवी, यूएसबी, हेडफोन | |||
रिमोट टाइप | ब्लूटूथ रिमोट विद वॉयस कंट्रोल | |||
कीमत | 16,999 रु. | 28,499 रु. | 4K टीवी की कीमतों का ऐलान होना बाकी है |